Friday, December 14, 2018

पैडमैन की निर्माता को नहीं मिल रही जमानत, 5 दिन से जेल में

फिल्म प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा 32 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पिछले पांच दिन से जेल में हैं. इस मामले में सुनवाई शनिवार को होगी. बता दें कि ये मामला सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ से जुड़ा है. प्रेरणा क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट प्रोड्क्शन हाउस की ओनर हैं. यह प्रोडक्शन हाउस रुस्तम, टॉयलेट, पैडमैन और परी जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुका है. 

प्रेरणा के वकील रिजवान मर्चेंट के अनुसार, प्रेरणा ने कोर्ट में कहा था कि उन्हें (प्रेरणा) जेल में नहीं रखा जा सकता. लेकिन प्रेरणा पर धोखाधड़ी के एक से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं, जिसके कारण कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इंकार कर दिया है.

क्या है मामला?

क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट ने फिल्म केदारनाथ के राइट्स रोनी स्क्रूवाला को बेचे थे, इसके बाद जून 2018 को फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर वासु भगनानी ने प्रेरणा और क्रिअर्ज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. भगनानी का आरोप है कि गैर कानूनी तरीके से रोनी स्क्रूवाला को राइट्स बेचे जाने से उन्हें 16 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. भगनानी ने प्रेरणा के अलावा प्रतिमा अरोड़ा और अर्जुन कपूर के खिलाफ मुंबई के आर्थिक अपराध शाखा में एफआईआर दर्ज कराई थी.

पिता से मिलकर रोईं

कोर्ट ने जब प्रेरणा को जेल जाने का फैसला सुनाया तो उस वक़्त प्रेरणा की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे. एंटरटेनमेंट वेबसाइट स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार, प्रेरणा के वकील ने बताया कि जेल जाते वक़्त उन्होंने अपने पिता को गले लगाया. उस वक्त वे बहुत निराश थीं.

श्रीसंत फैमिली वीक के बाद से एग्रेसिव हो गए हैं. गुरुवार के शो में उन्हें बार-बार दूसरों से पंगा लेते हुए देखा गया. मालूम हो कि इस हफ्ते घर से बाहर होने के लिए तीन कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं. इनमें करणवीर बोहरा, रोहित सुचांती और सोमी खान शामिल हैं. इस वीकेंड के वार में शाहरुख खान अपनी फिल्म जीरो का प्रमोशन करने पहुंचेंगे.

बृजेन्द्र ने दूरदर्शन के लिए मर्डर मिस्ट्री फिल्म सिर्फ चार दिन बनाई थी. उन्होंने 2010 में भारत की पहली साइलेंट कॉमेडी गुटर गू को प्रोड्यूस किया था.

अनुपम खेर ने छोड़ा था पद

बता दें, FTII के पूर्व विवादित चेयरमैन गजेंद्र चौहान के हटाए जाने के बाद अनुपम खेर की नियुक्ति की गई थी. लेकिन खेर ने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने इस्तीफे की वजह बिजी शेड्यूल और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स को बताया. खेर को अक्टूबर 2017 में एफटीआईआई का चेयरमैन बनाया गया था. पद छोड़ते वक्त खेर का कहना था कि ''मेरे पास एफटीआईआई को देने के लिए बहुत अधिक समय नहीं है. इसलिए मैंने इस्तीफा देने का फैसला लिया.''

No comments:

Post a Comment