नई दिल्ली. भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के एक बयान से फिर विवाद शुरू हो गया। उन्होंने दावा किया कि 6 दिसंबर 1992 को उन्होंने अयाेध्या में गुंबद पर चढ़कर विवादित ढांचा तोड़ा था। इस बयान के बाद साध्वी प्रज्ञा की उम्र पर सवाल उठने लगे। कई नेताओं और पत्रकारों ने मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से दावा किया कि जिस वक्त बाबरी ढांचा गिराया गया था, उस वक्त साध्वी की उम्र 4 साल थी।
साध्वी प्रज्ञा ने कहा था- ढांचा तोड़ने पर मुझे गर्व
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने रविवार को कहा कि वे बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने गई थीं और उस पर चढ़कर उसे तोड़ा था। उन्होंने कहा, ‘"ढांचा तोड़ने पर मुझे गर्व है। ईश्वर ने मुझे अवसर और शक्ति दी थी, इसलिए मैंने यह काम कर दिया। मैंने देश का कलंक मिटाया था।" उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निश्चित रूप से बनाया जाएगा। उनके इस बयान पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए साध्वी प्रज्ञा को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
साध्वी की उम्र को लेकर विवाद क्यों?
साध्वी प्रज्ञा के इस बयान के बाद उनकी उम्र को लेकर दावे किए गए। दरअसल, इंटरनेट पर वायरल कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि साध्वी प्रज्ञा की जन्म की तारीख 2 अप्रैल 1988 है। इसके बाद कई नेताओं और पत्रकारों ने भी दावा किया कि साध्वी प्रज्ञा का जन्म 1988 में हुआ था और इस लिहाज से जब बाबरी ढांचा गिराया गया, तब उनकी उम्र 4 साल रही होगी। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती और वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता ने भी इसी बारे में ट्वीट किया। सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स ने कहा कि बाबरी विध्वंस के वक्त अगर साध्वी प्रज्ञा 4 साल की थीं तो उन्होंने खुद चढ़कर ढांचा कैसे गिराया?
पड़ताल: अदालती दस्तावेजों के मुताबिक, 2016 में 44 साल की थीं प्रज्ञा
महाराष्ट्र के मालेगांव में 29 सितंबर 2008 को हुए बम धमाके में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भी आरोपी बनाया गया था। उन्हें 29 अक्टूबर 2008 को गिरफ्तार किया गया था। 2016 में साध्वी प्रज्ञा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की। इसमें उन्होंने अपनी उम्र उस वक्त यानी 2016 में 44 साल बताई थी। इस हिसाब से उनका जन्म 1972 में हुआ था। इसके बाद 25 अप्रैल 2017 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दी। हाईकोर्ट के फैसले में भी उनकी उम्र 44 साल लिखी है। अगर साध्वी प्रज्ञा 2016 में 44 साल की थीं, तो 1992 में उनकी उम्र 20 साल रही होगी।
काबुल. अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। पूर्व कप्तान असगर अफगान और तेज गेंदबाज हामिद हसन को टीम में शामिल किया। गुलबदीन नईब टीम की कमान संभालेंगे। 15 सदस्यीय दल में राशिद खान, मोहम्मद नबी, मोहम्मद शहजाद और मुजीब उर रहमान के रूप में अनुभवी खिलाड़ी भी हैं।
हसन ने पिछला वनडे 2016 में खेला था
हसन को तीन साल बाद टीम में चुना गया है। हालांकि, उनकी फिटनेस पर अभी भी संशय बरकरार है। 31 साल के हसन ने 32 वनडे में 56 विकेट लिए हैं। उन्होंने पिछला वनडे 2016 में आयरलैंड के खिलाफ खेला था।
हसन के चयन पर मुख्य चयनकर्ता दावत खान अहमदजई ने कहा, “अनुभवी तेज गेंदबाज हामिद हसन की वापसी हमारे लिए खुशी की बात है। हम अभ्यास मैचों के दौरान उसकी फिटनेस और फॉर्म का जायजा लेंगे।"
बोर्ड ने वर्ल्ड कप से दो महीने पहले टीम के असगर अफगान से कप्तानी छीन ली थी। इसके विरोध में राशिद खान और स्पिनर मोहम्मद नबी ने देश के राष्ट्रपति अशरफ गनी से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की थी। इसके बावजूद असगर को दोबारा कप्तान नहीं बनाया गया।
अफगानिस्तान टीम : गुलबदीन नईब (कप्तान), मोहम्मद शाहजाद (विकेटकीपर), नूर अली जादरान, हजरतुल्ला जजई, रहमत शाह, असगर अफगान, हश्मतुल्लाह शाहिदी, नजीबुल्लाह जादरान, समिउल्लाह शिनवारी, मोहम्मद नबी, राशिद खान, दौलत जादरान, अफताब आलम, हामिद हसन, मुजीब उर रहमान।
Monday, April 22, 2019
Tuesday, April 16, 2019
जेट एयरवेज का संचालन अस्थाई रूप से बंद होने के आसार, बोर्ड की बैठक जारी
मुंबई. आर्थिक संकट से जूझ रही जेट एयरवेज का संचालन अस्थाई रूप से बंद हो सकता है। मंगलवार को एक मीडिया रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है।
उस रिपोर्ट पर बीएसई ने जेट एयरवेज से सफाई मांगी है। उधर, बीएसई पर जेट का शेयर इंट्रा-डे में 19% गिरावट के साथ 213.20 रुपए पर पहुंच गया।
जेट का बोर्ड आज एयरलाइन के भविष्य को लेकर फैसला लेगा। सोमवार को जेट के कर्जदाता बैंकों द्वारा नई फंडिंग देने के लिए हुई बैठक बेनतीजा रही थी।
जेट की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 18 अप्रैल तक रद्द
जेट एयरवेज के सीईओ विनय दुबे ने सोमवार को कर्मचारियों को ईमेल के जरिए बताया कि कर्जदाताओं के साथ चल रही बातचीत और दूसरे मुद्दे मंगलवार की बोर्ड मीटिंग में रखे जाएंगे। इसके आधार पर मैनेजमेंट, बोर्ड से सलाह लेकर आगे के लिए फैसले लेगा।
अंतरिम फंडिंग नहीं मिलने की वजह से जेट ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 18 अप्रैल तक रद्द कर दी हैं। जेट एयरवेज सिर्फ 7 विमानों के साथ घरेलू उड़ानें संचालित कर रही है। दिसंबर 2018 में 123 विमान ऑपरेशंस में शामिल थे।
25 मार्च को जेट एयरवेज के बोर्ड ने रेजोल्यूशन प्लान को मंजूरी दी थी। इसके तहत एसबीआई के नेतृत्व वाले बैंकों के कंसोर्शियम से एयलाइन को 1,500 करोड़ रुपए की फंडिंग मिलनी थी। लेकिन, बैंकों की ओर से अभी तक सिर्फ 300 करोड़ रुपए ही मिल पाए हैं। बैंक प्रक्रिया संबंधी देरी (प्रॉसिडरल डिले) को इसकी वजह बता रहे हैं।
एसबीआई का कहना है कि जेट को जरूरी मदद मुहैया करवाने की कोशिशें की जा रही हैं। इसमें कंसोर्शियम के दूसरे बैंकों की ओर से सहयोग अहम होगा।
फंड नहीं होने की वजह से जेट एयरवेज विमानों की लीज नहीं चुका पा रही और उसे फ्लाइट रद्द करनी पड़ रही हैं। 20,000 कर्मचारियों की नौकरी बचाने के लिए जेट के पायलटों का संगठन नेशनल एविएटर्स गिल्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील कर चुका है। उसने एसबीआई से भी जल्द फंड जारी करने की मांग की है।
नरेश गोयल जेट की बिडिंग में शामिल नहीं होंगे: रिपोर्ट
जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल एयरलाइन के शेयर खरीदने के लिए बोली नहीं लगाएंगे। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से मंगलवार को यह जानकारी दी है। एयरलाइन के रेजोल्यूशन प्लान के तहत गोयल ने 25 मार्च को जेट एयरवेज के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। 12 अप्रैल को खबर आई कि उन्होंने आखिरी घंटों में एयरलाइन में शेयर खरीदने का प्रस्ताव (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) जमा किया था। शुरुआती प्रस्तावों में से चुने गए इच्छुक निवेशकों को 30 अप्रैल तक आखिरी प्रस्ताव देना होगा। एसबीआई के नेतृत्व वाले बैंकों के कंसोर्शियम की ओर से एसबीआई कैपिटल ने खरीदारों से प्रस्ताव मांगे थे। शर्तों के मुताबिक गोयल भी बिडिंग में हिस्सा ले सकते हैं।

Tuesday, April 9, 2019
साहित्यकार नरेंद्र कोहली का ईमेल हैक करके अनजान ने मांगी मदद, दोस्त ने 1 लाख रु. भेजे
जमशेदपुर. देश के प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार और पद्मश्री डॉ. नरेंद्र कोहली के ईमेल अकाउंट को किसी हैकर ने हैक कर एक लाख रुपए की चपत लगा दी। हैकर ने पांच सौ लोगों को मेल भेजकर उनके आर्थिक संकट में होने की जानकारी दी। मेल अंग्रेजी में भेजा। लिखा, "मैं नरेंद्र कोहली संकट में हूं और आर्थिक तंगी से गुजर रहा हूं। मुझे तत्काल आर्थिक मदद की जरूरत है।"
रिश्तेदारों और दोस्तों ने फोन कर पूछी कोहली की कुशलक्षेम
जब यह मेल उनके जानने वाले, शिष्य और रिश्तेदारों तक पहुंचा तो सबने नरेंद्र कोहली को फोन कर कुशलक्षेम पूछी। उनके उपन्यास महासमर को उड़िया में अनुवाद करने वाले भुवनेश्वर के साहित्यकार सुभाषचंद्र महापात्रा ने मेल के आधार पर तत्काल एक लाख रुपए की राशि इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर कर दी। पैसा भेजने के बाद महापात्रा ने जब कोहली को फोन किया तो उन्हें फ्रॉड की जानकारी मिली।
कोहली दिल्ली में रहते हैं। उन्होंने फोन पर दैनिक भास्कर को बताया, "मेरा ईमेल 4 अप्रैल को हैक हुआ था। मुझे इसकी जानकारी दोस्तों और परिचतों से मिली। इस बीच ओडिशा के हमारे साथी ने हैकर के दिए अकाउंट में तत्काल एक लाख रुपए भेज दिए। वह अकाउंट मुंबई का है। उन्होंने (महापात्रा) अब भुवनेश्वर के साइबर क्राइम ब्रांच में इसकी शिकायत की है।"
कोहली कभी अंग्रेजी में पत्राचार नहीं करते
कोहली के शिष्य रहे और साहित्यकार डॉ. सी भास्कर राव ने बताया, "कोहली ने मुझसे फोन पर ईमेल मिलने के बारे में पूछा था। उन्होंने बताया कि किसी ने मेरा ईमेल हैक कर लिया है। मैं एक बात बता दूं कि कोहली अंग्रेजी में किसी को लेटर नहीं लिखते।"
पाक में जन्मे थे कोहली, 100 से ज्यादा किताबें लिखीं
कोहली का जन्म 6 जनवरी 1940 को संयुक्त पंजाब के सियालकोट में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। प्रारम्भिक शिक्षा लाहौर में हुई। कहानी, उपन्यास, नाटक और व्यंग्य सहित अन्य विधाओं में उनकी लगभग 100 पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। उन्होंने इतिहास की कहानियों को आधुनिक संदर्भों में ढाला है।
मोदी ने कहा- ''राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में कमेटी ने 2-3 महीने मेहनत कर लोगों के मन की आकांक्षाओं को सुना। पहली बार इतने व्यापक स्तर पर जनता के साथ विचार विमर्श हुआ। यह लोकतंत्र की सच्ची प्रेरणा है। आमतौर पर मैनिफेस्टो 2024 के लिए है। लेकिन जनता हमारा हिसाब ढंग से मांग सके इसलिए हमने 2022 तक महापुरुषों ने जिन चीजों को लेकर बलिदान दिया था, हम उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कुछ काम कर लें, इसके लिए 75 साल 75 संकल्प लिए हैं।
कांग्रेस के घोषणापत्र में अलग किसान बजट का वादा
कांग्रेस ने 2 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया था। इसे जन आवाज नाम दिया गया। इस दौरान राहुल कहा था कि मैनिफेस्टो में 5 प्रमुख वादे किए गए हैं। किसानों के लिए अलग बजट लाया जाएगा। साथ ही कृषि कर्ज के डिफॉल्टरों पर फौजदारी (क्रिमिनल) मामला दर्ज नहीं होगा। राहुल ने 'गरीबी पर वार, 72 हजार' का नारा भी दिया। घोषणापत्र के मुताबिक, कांग्रेस देशद्रोह को परिभाषित करने वाली धारा 124 (ए) को खत्म किया जाएगा। इस पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि देशद्रोह की धारा खत्म करने का कांग्रेस का वादा देश की एकता के लिए खतरा है।
2.77 एकड़ परिसर के अंदर है विवादित जमीन
अयोध्या में 2.77 एकड़ परिसर में राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद का विवाद है। इसी परिसर में 0.313 एकड़ का वह हिस्सा है, जिस पर विवादित ढांचा मौजूद था और जिसे 6 दिसंबर 1992 को गिरा दिया गया था। रामलला अभी इसी 0.313 एकड़ जमीन के एक हिस्से में विराजमान हैं। केंद्र की अर्जी पर भाजपा और सरकार का कहना है कि हम विवादित जमीन को छू भी नहीं रहे।

Monday, April 1, 2019
IPL के सबसे युवा खिलाड़ी प्रयास राय बर्मन कौन हैं
रविवार को हैदराबाद में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के मुक़ाबले में विराट कोहली की टीम सनराइजर्स से बुरी तरह परास्त हुई, लेकिन चर्चा में कोहली की टीम का एक खिलाड़ी रहा. नाम है प्रयास राय बर्मन.
बर्मन ने आईपीएल का अपना पहला मैच खेला. सनराइजर्स हैदराबाद के ख़िलाफ़ पहले गेंदबाज़ी करते हुए उन्होंने पूरे चार ओवर गेंदबाज़ी की और उनका गेंदबाज़ी विश्लेषण रहा 4-0-56-0. यानी चार ओवरों में उन्होंने कुल मिलाकर 56 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिल सका.
इसके बाद प्रयास बर्मन को बल्लेबाज़ी करने का भी मौका मिला. उन्होंने कुल मिलाकर 24 गेंदें खेली और दो चौकों की मदद से कुल 19 रन बनाए. उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर 113 रन पर आउट हो गई और सनराइजर्स ने 118 रनों से मैच जीत लिया.
अब आप सोच रहे होंगे आरसीबी की हार के बीच औसत गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी करने वाले प्रयास बर्मन फिर चर्चा में क्यों रहे.
चर्चा में इसलिए कि वह इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. बर्मन 16 साल और 157 दिन के थे, जब उन्होंने आईपीएल का पहला मुक़ाबला खेला. उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान की जगह ली. मुजीब ने आईपीएल 2018 में ये रिकॉर्ड बनाया था और तब उनकी उम्र 17 साल 11 दिन थी.
25 अक्टूबर 2002 को आरसीबी ने जयपुर में हुई नीलामी में डेढ़ करोड़ रुपये में ख़रीदा था. उनकी बेस प्राइस 20 लाख थी और जब उनके लिए इस कीमत से तकरीबन आठ गुना की बोली लगी तो कई को ताज्जुब हुआ.
प्रयास बर्मन विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी में बंगाल की ओर से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ थे. तब प्रयास की प्रतिक्रिया भी सुनने लायक थी, "यकीन ही नहीं हो रहा है. जज्बात पूरी तरह काबू नहीं कर पा रहा हूँ. मुझे ढेरों कॉल मिल रही हैं, कई वेटिंग में हैं. कतई उम्मीद नहीं थी कि आईपीएल के लिए चुना जाऊँगा."
समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "भारत के दूसरे युवाओं की तरह, विराट (कोहली) मेरा भी रोल मॉडल हैं. मेरे हमेशा से ख्वाब था कि किसी दिन कोहली के साथ फोटो खिंचवाऊं. मैंने बहुत कोशिश की, लेकिन मौका नहीं मिला. और अब मैं मेरे हीरो के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करूंगा, इसका यकीन ही नहीं होता."
6 फ़ुट एक इंच लंबे प्रयास बर्मन फिरकी के बहुत बड़े उस्ताज हों, ऐसा नहीं है, लेकिन उनकी ख़ासियत है बल्लेबाज़ों की चुनौती को स्वीकार करना. हवा में उनकी गेंदों की रफ्तार तेज़ होती है और एक्युरेसी के मामले में उनके आदर्श अनिल कुंबले हैं.
प्रयास बर्मन ने अपना पहला लिस्ट ए मुक़ाबला 20 सितंबर 2018 को बंगाल की तरफ से जम्मू-कश्मीर के ख़िलाफ़ खेला था. बर्मन ने तब 5 ओवरों में 20 रन देकर चार खिलाड़ियों को पैवेलियन चलता किया था.
दुर्गापुर के रहने वाले प्रयास बर्मन राजधानी दिल्ली में पले-बढ़े, लेकिन क्रिकेट की बारीकियां उन्होंने दुर्गापुर क्रिकेट सेंटर में ही सीखीं.

Subscribe to:
Posts (Atom)