Tuesday, March 19, 2019

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस कहीं ठीक से गठबंधन क्यों नहीं कर पा रही है?

गठबंधन के मामले में इस बार कांग्रेस की ग्रह-दशा कुछ ठीक नहीं दिख रही. बात बनते-बनते बिगड़ जा रही है. उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार और बंगाल तक यही सूरत-ए-हाल है.

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस के साथ चार छोटे दलों का महागठबंधन ज़ोर-शोर से उभरा ज़रूर, लेकिन सीट-बंटवारे का झटका खाते ही लड़खड़ाने लगा है.

यहां तक कि महागठबंधन के दो-फांक हो जाने की आशंका भी ज़ाहिर की जाने लगी है. पिछले तीन-चार दिनों से आरजेडी और कांग्रेस के बयानों में तनातनी देखी जा रही है.

कारण ये है कि राज्य की कुल 40 सीटों में से 20 सीटों पर चुनाव लड़ने का निश्चय कर चुकी आरजेडी यहां कांग्रेस के लिए आठ या नौ से अधिक सीटें छोड़ने को क़तई तैयार नहीं है. जबकि प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं ने 11 से एक भी कम सीट क़बूल नहीं करने का बयान दे कर आरजेडी की मुश्किल बढ़ा दी है.

जानकार बताते हैं कि कांग्रेस के इस अड़ियल रुख़ से आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव काफ़ी चिढ़ गए और उन्होंने कांग्रेस के लिए आठ से एक भी अधिक सीट नहीं छोड़ने का संदेश तेजस्वी यादव तक पहुँचा दिया.

उनकी अनुपस्थिति में पार्टी की कमान संभाल रहे तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट के ज़रिए इशारे में ही कांग्रेस को लक्ष्य कर जो अहंकार वाली बात कह दी, वह कांग्रेस-नेतृत्व को चुभ गयी.

दरअसल इन दोनों दलों के रिश्ते में खटास उसी समय से पलने लगी थी, जब तेजस्वी यादव ने लखनऊ जा कर मायावती और अखिलेश यादव से आत्मीयता भरी मुलाक़ात की थी. कांग्रेस के कान तभी खड़े हो गये थे.

यह भी तय है कि कांग्रेस के साथ गठबंधन को उपयोगी मानते हुए भी आरजेडी अपने जनाधार से जुड़ी शक्ति को क्षीण कर के कोई समझौता नहीं करेगी.

कुछ माह पूर्व तीन प्रदेशों में चुनावी जीत, पटना में रैली के सफल आयोजन और अब प्रियंका गांधी की दलगत सक्रियता से उत्साहित कांग्रेस यहाँ महागठबंधन में अपनी हैसियत बढ़ाने पर ज़ोर देने लगी है. इसे अस्वाभाविक भी नहीं कहेंगे.

उधर महागठबंधन के चार छोटे घटक, यानी उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी, शरद यादव और मछुआरा-समुदाय के युवा नेता मुकेश सहनी ने इसी बीच अपने-अपने दल को मनचाही सीटें दिलाने के दबाव बढ़ा दिए.

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को कम-से-कम तीन सीट चाहिए और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा पांच सीट की मांग पर अड़े हुए हैं, जबकि कुशवाहा के साथ अब कौन रह गया है, पता भी नहीं चल रहा.

अगर सम्बन्धित घटकों के अड़ियल रवैये की वजह से महागठबंधन टूट गया, तो वैसी सूरत में जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी का आरजेडी के साथ और उपेंद्र कुशवाहा का कांग्रेस के साथ गठबंधन हो जाने जैसी चर्चा भी होने लगी है.

और यदि सचमुच ऐसा हुआ, तो ज़ाहिर है कि इसे बीजेपी-जेडीयू-एलजेपी गठबंधन की जीत का रास्ता आसान कर देने वाला मौक़ा उपलब्ध कराना समझा जाएगा.

लेकिन, मेरे ख़याल से ऐसी नौबत शायद ही आएगी, क्योंकि स्पष्ट तौर पर इससे होने वाले नुक़सान को समझते हुए महागठबंधन के सारे घटक अंतत: एक साथ आने को विवश होंगे.

इस तरह के कुछ संकेत आने भी लगे हैं, क्योंकि टूट के कगार पर पहुंचने के बाद संबंधित सभी पक्षों के रुख़ में तल्ख़ी के बजाय अब नरमी नज़र आने लगी है.

इसी सिलसिले की एक ख़ास बात यह भी है कि महागठबंधन के सभी छह घटक दल अगर एक या दो सीट कम ले कर वाम दलों के लिए छह-सात सीटें निकाल लेते हैं और वाम दलों को अपने साथ जोड़ लेते हैं, तो सही मायने में यह एक असरदार महागठबंधन साबित हो सकता है.

Tuesday, March 12, 2019

波音737遭大规模停飞后 美国坚称出事机型“适航”

周日(3月10日)埃塞俄比亚航空公司一架波音737 MAX8客机在飞往肯尼亚途中坠毁, 机上149名乘客和8名机组成员全员遇难,其中包括8名中国乘客。中国和其它国家禁飞该机型。但美国官方称该机型可以继续执飞。

这是半年内第二架该型号的波音客机坠毁。中国民航局周一(3月11日)通知暂停中国波音737-8(即波音737 MAX8)的商业运营。但美国联邦航空管理局(FAA)表示波音该机型可以安全飞行。

哪些航空公司和国家已经停飞737 MAX8?
国际社会对此机型持审慎态度,新加坡民航局周二(3月12日)进一步禁止所有波音737 Max机型进出该国。阿根廷航空、墨西哥航空和巴西高尔航空也暂停了飞机的飞行。印尼、埃塞俄比亚也在3月11日要求停飞该机型。

与此同时,美国联邦航空管理局周一(3月11日)晚间发布通知称,该机型“持续适航”,可以安全飞行。

美国运输部长赵小兰(Elaine Chao)表示,如果飞机有缺陷,美国联邦航空局将“立即采取适当行动”。

美国联邦航空管理局局长丹·埃尔韦尔(Dan Elwell) 说,该局的声明“告知国际社会我们现在的进度,给国际社会一个答案。”

非盈利性航空消费者组织FlyersRights.org总裁兼美国联邦航空管理局航空规则制定咨询委员会成员保罗·哈德森(Paul Hudson)呼吁将此机型停飞。哈德森周一(3月11日)在一份声明中说:“美国联邦航空局的'观望'态度会影响美国航空业的生命和安全声誉。”

波音737 Max系列机型是波音史上销售最快的飞机,全球100多家航空公司订购了超过4500架飞机。

根据中国民航资源网统计,目前中国的航空公司共有96架波音737 MAX 8飞机,包括,中国南方航空有24架、中国国航有15架、海南航空有11架、上海航空有11架、厦门航空有10架、山东航空7架、深圳航空5架、东方航空和祥鹏航空各有3架、奥凯航空和福州航空及昆明航空各有2架,九元航空有1架。

波音公司是全球航空市场上美国最大的飞机出口商。三成左右的美国造737喷气式飞机被卖往中国。而中国有望在未来十年超越美国,成世界最大的航空市场。波音预测未来二十年,中国将需要7700架新飞机,价值1200亿美元。

下一步会发生什么?
事故调查将由埃塞俄比亚当局与波音公司和美国国家运输安全委员会的专家小组协调完成。

作为“安全预防措施”,在接到下一步通知前,埃塞俄比亚航空公司表示已停飞旗下所有波音737 Max8机型。

Wednesday, March 6, 2019

पुलवामा के हमलावर आदिल डार के घर का आँखों देखा हाल

पुलवामा में 14 फ़रवरी को सीआरपीएफ़ के काफ़िले पर हुए आत्मघाती हमले के बाद, भारत और पाकिस्तान युद्ध के कगार पर आ गए थे.

हमला जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर हुआ था, और जिस जगह पर ये हुआ था वहां से 20 वर्षीय हमलावर आदिल डार का घर केवल 10 किलोमीटर दूर है.

काकपोरा गांव में अपने घर से एक साल पहले फ़रार होने के बाद आदिल डार जैश-ऐ-मोहम्मद में शामिल हो गए और उनकी तरफ़ से बंदूक उठा ली थी.

डार का घर एक दो-मंज़िला इमारत है, जहाँ पहली मंज़िल पर परिवार इकठ्ठा है. यह किसानों का परिवार है. ठंड और बारिश के बीच जब मैं वहां पहुंचा तो पहले आदिल के दो भाई और पिता ने बीबीसी से बात करने से इनकार कर दिया.

कुछ समय बाद आदिल के पिता ग़ुलाम हसन डार थोड़े खुले और कहा कि "लाश घर नहीं आई, बेटे को दफनाया नहीं, इसलिए अधूरापन लग रहा है".

जब मैंने पूछा कि सीआरपीएफ़ के 40 जवानों की मौत पर उन्हें अफ़सोस नहीं है?

जवाब में डार ने पिता ने कहा, "फौजी भी अपना काम करने आते हैं, उनके परिवार भी उनके नुकसान से पीड़ित हैं, हमारी तरह कुछ परिवारों को अपने बेटों की लाशें भी नहीं मिली होंगी, वो भी इस दर्द को महसूस कर रहे होंगे."

आदिल का संबंध जैश से था लेकिन पुलवामा सहित पूरे दक्षिण कश्मीर में पाकिस्तान से चलने वाले जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैबा की गतिविधियां कम हैं. जानकारों का कहना है कि दक्षिण कश्मीर में हिज़्बुल मुजाहिदीन सबसे ज़्यादा सक्रिय है.

हिज़्ब-उल-मुजाहिदीन का नेतृत्व कभी टीचर रहे 33 वर्षीय रियाज़ नाइकू के हाथों में है. नाइकू का नाम घाटी के मोस्ट वांटेड लोगों की लिस्ट में सबसे ऊपर है.

नाइकू का गांव पुलवामा का बेगपूरा है, सात साल पहले गणित में ग्रैजुएशन करने के बाद, नाइकू ने हथियार उठा लिए.

रियाज़ नाइकू के परिवार ने अब मान लिया है कि घर में देर या सवेर नाइकू की लाश ही आएगी. नाइकू के पिता असदुल्लाह नाइकू कहते हैं कि जब भी कोई एनकाउंटर होता है उन्हें लगता है उनका बेटा मरने वालों में शामिल होगा.

अलगाववाद का समर्थन और पिता की भावनाओं के बीच की कश्मकश के बारे में पूछे जाने पर वे कहते हैं, "एक मुस्लिम होने के नाते, यह गर्व की बात है, हम ये नहीं कहेंगे कि यह गलत है, अगर वो ड्रग्स या अवैध गतिविधियों में शामिल होता, तो हमारा नाम खराब होता, लेकिन हमें राहत है कि वो सही काम कर रहा है."

कश्मीर में तैनात सरकारी अधिकारी जानते और मानते हैं कि स्थानीय लोगों की मदद इन लोगों को मिलती है.

डार का परिवार हो या नाइकू का, ये साधारण लोग हैं, लेकिन इनकी संतानें जब बंदूक उठाती हैं या मारी जाती हैं तो समाज में उन्हें ऊँचा दर्जा मिलता है. चरमपंथियों को स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग होता है. अगर लोकल लोग उन्हें पनाह न दें, उनके खाने-पीने का इंतज़ाम न करें और पुलिस के आने से पहले उन्हें आगाह न करें तो हिंसक आंदोलन टिक नहीं सकता.

लेकिन दूसरी ओर, सुरक्षा बलों का भी स्थानीय लोगों में मुखबिरों का एक बड़ा नेटवर्क है. एनकाउंटर उसी समय होता है जब कोई लोकल मुखबिर मिलिटेंट्स की गतिविधियों की ख़बर पुलिस को देता है. आँख-मिचौली में स्थानीय लोगों की मदद होने की वजह से डार या नाइकू जैसे लोग अक्सर बच निकलते हैं.

एनकाउंटर के समय गांव वाले कभी उन्हें फरार होने में उनकी मदद करते हैं और कभी पुलिस के सामने सीना तान कर खड़े हो जाते हैं तो कभी पत्थरबाज़ी करने लगते हैं.

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से हमने पूछा कि क्या हाल फिलहाल के वक्त में चरमपंथियों की स्ट्रैटेडी भी बदली है? इसके जवाब में सत्यपाल मलिक कहते हैं, "जहाँ तक मेरी जानकारी है कि पाकिस्तान में बैठे हुए इनके जो आक़ा हैं, उनका एक दबाव आया कि तुमने तो बहुत बेइज़्ज़ती करा दी. कुछ बड़ा करो, तो स्ट्रैटेजी पाकिस्तान और आईएसआई के दबाव में बनती-बदलती है."

घाटी में सब से अधिक सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैबा और हिज़्बुल मुजाहिदीन अलग-अलग इस्लामी विचारधारा के संगठन हैं. पहले दो संगठन पाकिस्तानी हैं. भारतीय कश्मीर में इनका वजूद है जिसमें कुछ लोकल मिलिटेंट्स होते हैं मगर अधिकतर सरहद के उस पार से आते हैं. इन तीनों संगठनों से मिलकर बनी जिहाद काउंसिल पाकिस्तान में है जिसमें मसूद अज़हर और हाफ़िज़ मोहम्मद सईद शामिल हैं.

विचारधारा के आपसी मतभेद के बावजूद इनके बीच अक्सर ऑपरेशनल तालमेल नज़र आता है. अधिकारी कहते हैं कि पुलवामा में ऐसा ही हुआ था. क्या आगे भी इस तरह के बड़े हमले हो सकते हैं?

दिल्ली के जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के अयमान माजिद ने कश्मीर में अलगाववादी हिंसा पर गहरा रिसर्च किया है. वे कहते हैं, "मेरे विचार में इस तरह के हमले अधिक नज़र नहीं आएँगे, मीडिया कह रहा है कि इस तरह के हमले कश्मीर में फिर से हो सकते हैं लेकिन मैं समझता हूँ कि पुलवामा जैसा बड़ा हमला कभी-कभार ही होगा."

पुलवामा हमले की जांच जारी है. मगर क्या ये सरकार की रणनीति की नाकामी को दर्शाता है? कश्मीर विश्वविद्यालय में पढ़ाने वाले इब्राहिम वानी कहते हैं कि सरकार ने पिछले साल मिलिटेंसी पर काबू पाने का दावा किया था मगर पुलवामा इसे नकारता है, "2018 में दावा किया गया कि बहुत सारे मिलिटनट्स मारे गए हैं और आइडिया था सैन्य कामयाबी का लेकिन पुलवामा ने इसे नकारा है."

अधिकारी जानते हैं कि मुठभेड़ में एक मिलिटेंट मरता है तो दूसरा खड़ा हो जाता है. पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक़ राज्य में सक्रिय हथियारबंद नौजवानों की संख्या एक समय में 150 से 250 तक सीमित रहती है. मिलिटेंट्स जानते हैं कि ये संख्या सुरक्षा बलों को परेशान करने और उन्हें एंगेज रखने के लिए काफ़ी है.